मई 30, 2026 8:16 अपराह्न
16
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 90 करोड़ आभा कार्ड बनाने का आंकड़ा पार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत देशभर में 90 करोड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता-आभा कार्ड बनाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि परस्पर जुडे और नागरिक केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य परिवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा है कि आभा कार्ड की संख्या वर्ष 2021 में 14 करोड से अधिक थी जो बढकर इस वर्ष 90 करोड हो गई है। यह उपलब्धि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी से सं...