मार्च 5, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 157

क्रिकेट: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्‍य दिया जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर 1 गेंद में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। केएल राहुल ने शानदार छक्‍का जड़कर भारत को जीत दिलवाई, उन्‍होंने 42 रन बनाए। भारतीय टीम ने रोहि‍त शर्मा और शुभमन गिल का विकेट पॉवर प्‍ले में ही गवां दिया। जिसके बाद विराट कोहली और श...

मार्च 4, 2025 12:50 अपराह्न

views 75

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने व्यक्त किया आत्मविश्वास

  ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपनी टीम के हाई-स्टेक सेमीफाइनल मुकाबले से पहले शांत आत्मविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अजेय प्रतिद्वंद्वी का सामना करने की चुनौती को स्वीकार किया, वहीं, उन्‍होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की परिस्थितियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों पर जोर दिया। पाकिस्‍तान में मौसम संबंधी बाधाओं सहित एक असामान्य टूर्नामेंट यात्रा और दुबई में जल्‍द पहुंचने को लेकर स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम आज की प्रतियोगिता के लिए अच्छी तरह से तैयार है। दुबई...

मार्च 4, 2025 12:51 अपराह्न

views 50

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया से 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। भारतीय टीम स्‍पिनर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस जीत के बाद भारत ने अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को भी रोमांचक मैच में 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ, भारत सभी तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम अनुभवहीन होने के बावजूद बेहतर प्रद...

फ़रवरी 23, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 78

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने कल इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को 352 रन का लक्ष्य दिया जिसे ऑस्‍ट्रेलिया ने 48वें ओवर में हासिल कर लिया। इंग्‍लैंड की ओर से बेन डकेट ने सर्वाधिक 165 और ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से जॉश इंगलिस ने 120 रन की पारी खेली। जॉश इंगलिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से जबकि इंग्लैंड का अगला मैच बुधवार को अफगानिस्तान से होगा।

फ़रवरी 21, 2025 1:54 अपराह्न

views 67

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों को तस्मान सागर में चीनी युद्धपोतों द्वारा किए जा रहे लाइव-फ़ायर अभ्यास से सावधान रहने की चेतावनी दी

  ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच परिचालन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों को चेतावनी दी कि वे तस्मान सागर में चीनी युद्धपोतों द्वारा किए जा रहे लाइव-फ़ायर अभ्यास से सावधान रहें। श्री वोंग ने कहा है कि चीन के तीन युद्धपोत ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।

फ़रवरी 21, 2025 2:21 अपराह्न

views 58

स्क्वैश: ऑस्ट्रेलिया में ऑक्टेन सिडनी क्लासिक के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के सौरव घोषाल

    स्क्वैश में भारत के सौरव घोषाल आज ऑस्ट्रेलिया में ऑक्टेन सिडनी क्लासिक के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए। घोषाल ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया गणराज्य के मिंवु ली को 11-6, 11-6, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में घोषाल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के राइस डाउलिंग से होगा।

दिसम्बर 29, 2024 7:42 अपराह्न

views 70

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 333 रनों की बढ़त

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 333 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया कल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे टेस्ट के 5वें दिन अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 228 रन से आगे बढ़ाएगा। आज चौथे दिन स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन के बीच आखिरी विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 228 रन बनाए और स्टंप तक अपनी बढ़त 333 रनों तक पहुंचा दी। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट चटकाए और भारत के लिए 200 टेस्ट विकेट पूरे करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इससे पहल...

नवम्बर 7, 2024 6:28 अपराह्न

views 32

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये  सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये  सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है, अगर सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इसे लागू करने में विफल रहते हैं तो फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्मों पर जुर्माना लगाया जाएगा। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सोशल मीडिया के प्रभाव से बढ़ती चिंताओं के बीच यह अभूतपूर्व पहल है।     प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि सरकार का लक्ष्य इस महीने संसद में...

अगस्त 14, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 55

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने आतंकवाद से लडने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर

  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने किसी भी रूप में आतंकवाद की कडी निंदा की है तथा आतंकवाद से व्‍यापक और निरंतर लडने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आतंकवाद रोधी संयुक्‍त कार्य समूह की कल नई दिल्‍ली में 14वीं बैठक में यह बात कही गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद के लिए परोक्ष रूप से की जा रही आतंकी कार्रवाई की निंदा की है। दोनों देशों ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद के खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। चर्चा में आतं...

अगस्त 13, 2024 1:33 अपराह्न

views 55

कैनबरा में किया गया छठे भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा संवाद का आयोजन

  छठे भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा संवाद का आयोजन आज कैनबरा में किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय रक्षा कार्य की संयुक्त सचिव सुश्री मुआनपुई सैयावी ने किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण और मध्य एशिया की पहली सहायक सचिव सारा स्‍टोरी ने किया। दोनों पक्षों ने समेकित विकास और वैश्विक कल्‍याण के अनुकूल सुरक्षित समुद्री परिवेश को बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की। उन्‍होंने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा परिवे...