मई 26, 2026 9:21 अपराह्न

views 54

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति का उल्लेख किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। उन्‍होंने  ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते-ईसीटीए और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते-सीईसीए ढांचे के तहत व्यापार और निवेश पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए यूरेनियम की आपूर्ति सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है। डॉ. एस जयशंकर...

जनवरी 11, 2026 7:33 अपराह्न

views 81

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग के कारण 1 व्यक्ति की मौत

ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जारी जंगल की आग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और लगभग 300 घर तथा इमारतें जलकर राख हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि विक्टोरिया राज्‍य और न्यू साउथ वेल्स के कुछ हिस्सों में लगभग तीन लाख पचास हजार हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। विक्टोरिया में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। हजारों दमकलकर्मी और 70 से अधिक विमान आग को बुझाने में लगे हैं। मेलबर्न के उत्तर में एक गांव में मानव अवशेष मिले हैं, हालांकि पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। आग के धुएं स...

अक्टूबर 1, 2025 2:05 अपराह्न

views 159

आईसीसी महिला विश्‍वकप: आज गत विजेता ऑस्‍ट्रेलिया का सामना न्‍यूजीलैंड से

आईसीसी महिला विश्‍वकप में आज गत विजेता ऑस्‍ट्रेलिया का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दोपहर को इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जाएगा। वहीं कल टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने गुवाहाटी में वर्षाबाधित मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हराया। टूर्नामेंट का मुख्‍य दौर राउंड रॉबिन प्रारूप में 26 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा। फाइनल अगले महीने की 2 तारीख को खेला जाएगा। 2025 महिला विश्‍वकप 50 ओवरों के क्रिकेट टूर्नामेंट का 13वां संस्‍करण है। जिसमें आठ टीमें भारत श्रीलंका ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड, न्‍...

सितम्बर 17, 2025 7:14 अपराह्न

views 58

भारत ने आस्‍ट्रेलिया को दिया 293 रन का लक्ष्‍य, मंधाना ने खेली शतकीय पारी

न्‍यू चंडीगढ में आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों की श्रृ्ंखला के दूसरे मैच में भारत ने 293 रन का लक्ष्‍य दिया है। भारतीय टीम 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए स्‍मृति मंधाना ने 91 गेंद सर्वाधिक 117 रन की पारी खेली।     इससे पहले, आस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम एक-शून्‍य से आगे चल रही है।    

अगस्त 17, 2025 1:04 अपराह्न

views 107

ऑस्ट्रेलिया: एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन के फाइनल में मिस्र की हबीबा हानी ने भारत की अनाहत सिंह को हराया

स्क्वैश में, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की अनाहत सिंह आज ऑस्ट्रेलिया में एनएसडब्ल्यू स्क्वैश बेगा ओपन के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की हबीबा हानी से हार गईं। किसी वैश्विक टूर्नामेंट का पहला फाइनल खेल रही 17 वर्षीय अनाहत ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया, लेकिन हानी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 11-5 और 11-8 से जीत लिए। चौथे गेम में मिस्र की खिलाड़ी 10-4 से आगे थीं, तभी अनाहत ने मैच से रिटायर होने का फैसला किया।    

अगस्त 17, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 74

ऑस्ट्रेलिया: बेगा ओपन स्क्वॉश के फाइनल में भारत की अनाहत सिंह का मुकाबला होगा मिस्र की हबीबा हानी

ऑस्ट्रेलिया में बेगा ओपन स्क्वॉश के फाइनल में, आज भारत की अनाहत सिंह का मुकाबला मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त हबीबा हानी से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह  मिस्र की नूर खफागी को हराकर फाइनल में पहुंची हैं।   अनाहत 18 स्पर्धाओं में 12 पीएसए खिताब जीत चुकी हैं।    

अगस्त 16, 2025 1:57 अपराह्न

views 95

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के पास आज 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि क्वींसलैंड राज्य में आया भूकंप 10 किलोमीटर गहराई पर था और इसका केंद्र राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ग्रामीण शहर किल्किवियन था। ऑस्ट्रेलिया के मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक अलर्ट में कहा कि क्वींसलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। सरकारी ऊर्जा वितरण कंपनी एनर्जेक्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के बाद लगभग 11 ...

अगस्त 15, 2025 2:17 अपराह्न

views 135

दूसरा वनडे: भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की

ब्रिस्‍बेन में दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत-ए महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया-ए महिला टीम पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। 266 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारतीय टीम ने मात्र एक गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। यस्तिका भाटिया ने 71 गेंद में 66 रन बनाकर श्रृंखला में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। 39वें ओवर में एक सौ 93 रन पर भारत के सात विकेट गिर चुके थे और उसकी पराजय निश्चित लग रही थी।   आठवें विकेट के लिए तनुजा कंवर और प्रेमा रावत की जोडी ने 62 गेंद में 68 रन जोड़कर भारत को जीत सुनिश्च...

मार्च 7, 2025 1:46 अपराह्न

views 115

ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे पुराने उल्कापिंड की पहचान की

  ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे पुराने उल्कापिंड की पहचान की है। यह एक ऐसी खोज है, जो ग्रह के निर्माण और जीवन की उत्पत्ति को समझने में मदद कर सकती है। कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में चट्टानों की जांच की और साढ़े तीन अरब साल पुराने एक बड़े उल्कापिंड के सबूत पाए।   इस खोज से पहले, सबसे पुराना उल्कापिंड 2 दो अरब साल पुराना था।    

मार्च 5, 2025 2:04 अपराह्न

views 471

क्रिकेट: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 14 वर्ष के शानदार करियर का अध्‍याय समाप्‍त हो गया है। वह टेस्ट और टी-ट्वेंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे।     स्मिथ का यह फैसला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भारत से चार विकेट से हार के ठीक बाद आया है। जहाँ स्मिथ ने 73 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई, जो उनकी अंतिम एकदिवसीय पारी साबित हुई। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अनुसार, स्मिथ ने सेमीफाइनल ...