अक्टूबर 18, 2026 1:59 अपराह्न

views 56

सऊदी अरब ने राजधानी रियाद, पूर्वी प्रांत और दक्षिणी क्षेत्रों में चार ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया

सऊदी अरब ने राजधानी रियाद, पूर्वी प्रांत और दक्षिणी क्षेत्रों में चार ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है। सऊदी अरब सरकार के अनुसार, देश में हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं। एक अन्य घटना में, सऊदी अरब के नजरां क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण एक टोही हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के दो सदस्य मारे गए।  इस बीच, मिस्र सरकार सऊदी अरब को रक्षा सहायता देने पर चर्चा करने की तैयारी कर रही है। इस सिलसिले में, आज मिस्र में संसद का आपातकालीन सत्र हो रहा है। यमन में, हूती विद्रोहियों ने शुक्...