सितम्बर 25, 2026 8:05 अपराह्न

views 41

अनंत चतुर्दशी पर देशभर में गणेशोत्सव का समापन, विसर्जन शोभायात्राएं जारी

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज महाराष्ट्र सहित देशभर में गणेशोत्सव का समापन हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के साथ विसर्जन शोभायात्राओं में शामिल हो रहे हैं। शोभायात्राओं के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।     मुंबई में लालबागचा राजा, गणेश गली के मुंबईचा राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि और बोरीवली के उपनगरचा राजा सहित प्रमुख गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं शुरू हो गई हैं। शहर में 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 से अधिक कृत्रिम तालाबों की ...