जून 20, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 82

गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह परियोजना को बड़ा परिवर्तनकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश की समुद्री क्षमता का पूर्ण लाभ उठाया जा सकेगा। देश भर में अत्याधुनिक फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना करके देश की आपराधिक न्याय प्रणाली सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण निर्णय के लि...

जून 17, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 82

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज उच्च स्तरीय बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जून 17, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 74

थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

  थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई दो समीक्षा बैठकों में शामिल हुए थे। जनरल मनोज पांडे इस वर्ष 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं।      

जून 16, 2024 1:20 अपराह्न

views 81

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें वे जम्मू-कश्मीर में हाल  में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शामिल हैं।  बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और नामित सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय सशस्त्र बलों के महानिदेशक, जम्म...

जून 16, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 65

गृहमंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा  

गृहमंत्री अमित शाह आज एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  बैठक में, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव और सेना, पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। श्री अमित शाह ने शुक्रवार को भी नई दिल्‍ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।   

जून 11, 2024 2:13 अपराह्न

views 89

अमित शाह ने गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभाला

  अमित शाह ने आज गृह मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभाला।