जुलाई 20, 2024 3:04 अपराह्न

views 102

आज रांची के दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

गृहमंत्री भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज झारखण्‍ड के एक दिन के दौरे पर रांची पहुंचेंगे। श्री शाह वहां राज्‍य भाजपा की कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। वे पार्टी कोर समिति की बैठक में भी शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। झारखण्‍ड में भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बताया है कि श्री शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी के सांसद एनडीए के चुनाव प्रदर्शन की भी समीक्षा करेंगे। राज्‍य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने की संभावना हैं।

जुलाई 16, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 74

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को नार्को समन्वय केन्द्र की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में नार्को समन्वय केन्द्र (एनसीओआरडी) की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। श्री शाह राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’- मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र का शुभारंभ और श्रीनगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2023 और नशा मुक्त भारत पर विवरण भी प्रस्तुत करेंगे।   बैठक का उद्देश्य देश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में शाम...

जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न

views 71

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।  श्री शाह ने इन राज्यों में बढ़े हुए जलस्तर के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

जुलाई 1, 2024 2:03 अपराह्न

views 89

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज से लागू हुए तीन आपराधिक कानूनों से देश में सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली स्‍थापित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकाचार में अंतर्निहित ये नई आपराधिक न्याय प्रणाली अब पूरी तरह से स्वदेशी है। इन कानूनों के बारे में नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री शाह ने कहा कि नए कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले केवल पुलिस के अधिकारों की रक्षा की जाती थी लेकिन अब पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की भ...

जून 29, 2024 2:30 अपराह्न

views 71

देश आपदा प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को अपना रहा है:  गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश आपदा प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) को हमेशा किसी तरह की आपदा में किसी के हताहत नहीं होने का उद्देश्य रखना चाहिए।       पर्वतारोहण अभियान विजय का ध्वजारोहण समारोह में श्री शाह ने कहा कि न सिर्फ भारत में बल्कि विश्‍व में जहां कहीं भी आपदा आती है, देश और दुनिया के लोग एन.डी.आर.एफ. की तरफ देखते हैं। उन्‍होंने कहा कि चाहे कितनी भी प्रतिकूल स्थिति हो एन.डी.आर.एफ. के जवान अगर वहां हैं, तो आ...

जून 24, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 88

गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

गृहमंत्री अमित शाह ने मौसम विभाग और केन्‍द्रीय जल आयोग को बेहतर बाढ़ प्रबंधन के लिए नदियों के जलस्तर की पूर्वानुमान प्रणाली को उन्नत बनाने का निर्देश दिया। श्री शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने देश में बाढ़ के खतरों को कम करने के लिए एक व्यापक और दूरगामी नीति का कार्यान्वयन करने संबंधी दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा भी की। श्री शाह ने निर्देश दिया कि मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली चमकने के पूर्वानुमानों को आम लोगों...

जून 23, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 59

उच्‍चस्‍तरीय बैठक में देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उच्‍चस्‍तरीय बैठक में देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक दिल्‍ली में बुलाई गई है। 

जून 21, 2024 8:27 अपराह्न

views 35

गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद नगर-निगम द्वारा संचालित 30 स्‍मार्ट स्‍कूलों का किया उद्घाटन

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के नारनपुरा में अहमदाबाद नगर-निगम द्वारा संचालित तीस स्‍मार्ट स्‍कूलों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से उद्घाटन किया। श्री शाह ने इस मौके पर कहा कि 36 करोड रुपये की लागत से बनाए गए इन स्‍कूलों के माध्‍यम से करीब तीस हजार बच्‍चों को नई शिक्षा नीति का सीधा लाभ मिलेगा। उन्‍होंने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्रदान करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री शाह ने कहा कि गांधी नगर लोकसभा क्षेत्र में 69 प...

जून 21, 2024 8:10 अपराह्न

views 89

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में किया  योग

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्ञान का झंडा फहराया है।

जून 21, 2024 2:03 अपराह्न

views 95

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा गाम में नव परिवर्तित स्मार्ट स्कूल का करेंगे लोकार्पण

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के नारणपुरा गाम में एक नव परिवर्तित स्मार्ट स्कूल का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम अहमदाबाद नगर निगम द्वारा 30 प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री शाह आज अहमदाबाद के वस्त्रपुर सरकारी वसाहाट में एक स्मार्ट स्कूल का भी दौरा करेंगे।