मार्च 7, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 1.2K

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। थक्कोलम में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बल राष्ट्र के विकास का हिस्सा रहा है और देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात है। गृह मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सरकार ने राजादित्य चोलन के गौरव को मान्यता दी ...

फ़रवरी 27, 2025 12:30 अपराह्न

views 95

गृह मंत्री अमित शाह आज चित्रकूट में नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  गृह मंत्री अमित शाह आज सतना जिले के चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में संत मोरारी बापू और स्वामी अचलानंदाचार्य महाराज समेत कई प्रमुख लोग भी शामिल होंगे।

फ़रवरी 19, 2025 2:26 अपराह्न

views 40

केंद्र ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1554 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त धनराशि को मंजूरी दी

  गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने पिछले वर्ष अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1554 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। यह राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष-एनडीआरएफ से जारी की गई है।      गृह मंत्रालय के अनुसार आंध्र प्रदेश के लिए 608 करोड़ रुपये, नागालैंड के लिए 170 करोड़, ओडिशा के लिए 255 करोड़, तेलंगाना के लिए 231 करोड़ और त्रिपुरा के लिए 288 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।     गृह...

फ़रवरी 18, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 87

गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।   बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों: भारतीय न्याय संहिता, 2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023; और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 में उल्लिखित पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।   बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, जम्मू-कश्मीर के म...

जनवरी 25, 2025 3:35 अपराह्न

views 76

इस वर्ष जून तक तीन सौ साठ से अधिक जीवंत गांवों में 4-जी कनेक्टिविटी उपलब्‍ध करा दी जाएगी: अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस वर्ष जून तक तीन सौ साठ से अधिक जीवंत गांवों में 4-जी कनेक्टिविटी उपलब्‍ध करा दी जाएगी। श्री शाह ने कल 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज नई दिल्‍ली में जीवंत गांवों से आए विशेष अतिथियों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि छह सौ 62 जीवंत गांवों में से चार सौ 74 गांवों का ऑन-ग्रिड विद्युतीकरण होगा और एक सौ 27 गांवों का ऑफ-ग्रिड विद्युतीकरण किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि ये योजनाएं और कदम इन जीवंत गांवों को पूरी तरह से बदलने के ...

जनवरी 7, 2025 6:13 अपराह्न

views 65

गृहमंत्री अमित शाह ने भारतपोल पोर्टल का किया शुभारंभ

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतपोल पोर्टल और तीन नए आपराधिक कानून विदेश भागने वाले भगोड़ों को पकड़ने के लिए एक मजबूत माध्‍यम के रूप में काम करेंगे। श्री शाह ने आज नई दिल्ली में भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह जांच एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को 195 देशों के इंटरपोल नेटवर्क से जोड़कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Home Minister @AmitShah said #Bharatpol portal and the three new criminal laws will serve as a strong mechanism to catch fugitives w...

जनवरी 3, 2025 4:02 अपराह्न

views 77

गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल देवेन्द्र कुमार जोशी, लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्‍सा ले रहे हैं। 2017 में स्थापित द्वीप विकास एजेंसी देश में द्वीपों के समग्र विकास पर केंद्रित है।

नवम्बर 7, 2024 6:08 अपराह्न

views 31

आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सरकार जल्दी ही आतंकरोधी नीति और रणनीति लेकर आएगी- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सरकार जल्दी ही आतंकरोधी नीति और रणनीति लेकर आएगी।   नई दिल्ली में आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सरकार बनने के बाद पिछले दस वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ कडा रवैया अपनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को कत्तई बर्दाश्‍त न करने के श्री मोदी के आह्वान की दुनियाभर में सराहना हुई है। श्री शाह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए देश में मजबूत व्‍यव...

अक्टूबर 27, 2024 9:00 अपराह्न

views 69

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के कार्यकताओं और नेताओ से पार्टी की सदस्‍यता बढाने की अपील की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के सॉल्‍ट लेक सिटी के पूर्वी क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक केन्‍द्र- ईजेडसीसी में एक कार्यक्रम में भागीदारी की। श्री शाह ने भाजपा के कार्यकताओं और नेताओ से पार्टी की सदस्‍यता बढाने की अपील की। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के लिए एक करोड सदस्‍य जोडने का लक्ष्‍य निर्धारित कर दिया है।     अमित शाह ने 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने का आग्रह लोगों से किया। उन्‍होंने कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो बांग्‍लादेश सी...

अक्टूबर 27, 2024 7:43 अपराह्न

views 84

आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डिजीटल अरेस्‍ट से धमकी देकर लोगों को ठगे जाने के खतरे से समाज को जागरूक किया- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डिजीटल अरेस्‍ट से धमकी देकर लोगों को ठगे जाने के खतरे से समाज को जागरूक किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि ये धोखेबाज खुद को पुलिस, सीबीआई, मादक पदार्थ रोधी या आरबीआई के अधिकारी बता कर विडियो कॉल के जरिए सीधे-सादे नागरिकों को धमकी देते हैं। उन्‍होंने कहा कि श्री मोदी ने इस प्रकार की धोखाधडी को रोकने के लिए नागरिकों द्वारा किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि कोई भी सरकार...