जुलाई 26, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 89

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की मुलाकात 

      अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की। सुश्री हैरिस ने इजरायली प्रधानमंत्री से हमास के साथ जल्द ही संघर्ष विराम समझौते का आग्रह किया ताकि गजा में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोग घर लौट सकें।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा कि श्री नेतन्याहू के साथ उनकी स्पष्ट और रचनात्मक बातचीत हुई है, जिसमें ...

जुलाई 26, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 60

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग 

  व्हाइट हाउस ने सूचित किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने वॉशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि श्री बाइडन राष्‍ट्रपति चुनाव की दौड़ में नहीं हैं, इसलिए वह ऐसे अनेक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं जिनमें पहले उनका जाना तय नहीं था। भारत इस वर्ष क्‍वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। क्‍वाड देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत ...

जुलाई 16, 2024 9:17 पूर्वाह्न

views 371

अमरीका: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया

  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अ‍मरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह श्री ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष नवंबर महीने में होने जा रहा है। श्री ट्रंप ने घोषणा की कि ओहियो के सीनेटर जे. डी. वांस उपराष्ट्रपति ...

जुलाई 16, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 86

अमरीका: अदालत ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज किया

  फ्लोरिडा के अमरीकी जिला न्यायाधीश ने गोपनीय दस्तावेज का दुरूपयोग करने के लिए पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले को यह कहते हुए खारिज किया कि सरकार के मामले को आगे बढ़ाने वाले एक विशेष अधिवक्ता की नियुक्ति असंवैधानिक थी। न्‍यायाधीश एलीन कैनॉन ने कहा कि विशेष अधिवक्‍ता जैक स्मिथ को न तो राष्ट्रपति ट्रंप ने नियुक्त किया था और न ही सीनेट के द्वारा उन्‍होंने पुष्टि की थी कि उनकी नियुक्ति से संविधान का उल्लंघन हुआ है। यह फैसला विस्कॉन्स...

जुलाई 15, 2024 1:52 अपराह्न

views 99

अमरीका: राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने किया आह्वान, राजनीतिक विभाजन को दूर करके साथ आएं देशवासी

  अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने देशवासियों से राजनीतिक विभाजन को दूर करने और एक साथ आने का आह्वान किया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में उनका आगामी भाषण राष्ट्रपति बाईडन की आलोचना के बजाय राष्ट्रीय एकता लाने पर केंद्रित होगा।   उत्तर पूर्वी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में श्री ट्रम्प पर गोली चलाने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बंदूकधारी हमलावर को मार दिया था। श्री ट्रंप गुरुवार को...

जुलाई 15, 2024 1:42 अपराह्न

views 75

अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती  

  अर्जेंटीना ने आज सुबह कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में लौटेरो मार्टिनेज़ ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में विजयी गोल किया। लौटेरो मार्टिनेज़ ने कोपा अमरीका गोल्डन बूट जीता। उन्‍होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक पांच गोल किए। अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड सोलह बार कोपा अमरीका खिताब जीता है। अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में फीफा विश्वकप जीता था। 

जुलाई 12, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 78

खराब मौसम और सहायता वितरण में समस्याओं के कारण लंगर डालने में विफल  मरीकी सेना का गज़ा के तट पर मानवीय तटबंध जल्द होगा बंद 

खराब मौसम और सहायता वितरण में समस्याओं के कारण लंगर डालने में विफल रहने से गज़ा के तट पर अमरीकी सेना का मानवीय तटबंध जल्द ही बंद हो जाएगा। अमरीकी प्रशासन ने घोषणा की है कि यह सहायता अब इस्राइल के अशदोद बंदरगाह से भेजी जायेगी।      इससे पहले मार्च महीने में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की थी कि तटबंध की स्थापना गजा के 23 लाख निवासियों को सहायता देने में मदद करने के लिए की गई थी। मई महीने में इसका परिचालन शुरू होने के बाद इस तटबंध से 8 हजार 100 मीट्रिक टन की सहायता भेजी है। 

जुलाई 5, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 109

मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में  क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने  की  विभिन्न कार्य 

क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में क्वाड के विभिन्न कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा की। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जुलाई को आयोजित हुई थी।   बैठक का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, से के. नागराज नायडू, रणनीतिक योजना और समन्वय समूह के प्रभारी उप सचिव-, ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग से एली लॉसन, जापान के विदेश...

जुलाई 2, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 82

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से दी जा सकती है छूट

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार माना है कि देश के पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा कार्यालय में लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से छूट होती है। यह फैसला तब आया है जब अमरीका की शीर्ष अदालत ने संघीय आपराधिक आरोपों से खुद को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप के 2020 के चुनाव में हार को पलटने का प्रयास शामिल था। अदालत में कल तीन के मुकाबले छह न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि निजी क्षमता के उलट पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने संवैधानिक अधिकार के अन्तर...

जून 29, 2024 12:43 अपराह्न

views 78

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्‍लिंकन के कथन के प्रति भारत के कई धार्मिक गुरुओं ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत में कई धार्मिक गुरुओं ने अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्‍लिंकन के कथन के प्रति कड़ी आपत्ति जताई है। एंटनी ब्‍लिंकन का कहना है कि भारत में घृणा भाषण और धर्मांतरण रोधी कानून में वृद्धि चिंताजनक है। अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक गुरु के उत्तराधिकारी ने इस रिपोर्ट को झूठा, फर्जी और मनगढ़ंत कहा है।   सरकार  सभी प्रकार के धर्म में आस्था रखने वाले लोगों और उनके अनुयायियों को बिना किसी बंधन के सह-अस्तित्‍व सुनिश्चित करती है। अजमे...