जनवरी 19, 2025 7:29 अपराह्न

views 103

अमरीका में टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध

अमरीका में टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है। यह प्रतिबंध डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले लागू हुआ है। एक न्यूज नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है कि वह टिकटॉक को 90 दिन का एक्सटेंशन देने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे वे अपना काम जारी रख सकें। टिकटॉक के सीईओ शू च्यू के डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। यह प्रतिबंध महीनों तक चली कानूनी लड़ाई और टिकटॉक के चीनी स्वामित्व पर कड़ी जांच के बाद लगाया गया

नवम्बर 28, 2024 7:52 पूर्वाह्न

views 54

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अवकाश-प्राप्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया है। श्री ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि जनरल कीथ यूक्रेन और रूस के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत होंगे। जनरल कीथ श्री ट्रम्प के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों पर रहे थे। एक अन्य फैसले में, श्री ट्रम्प ने भारतीय मूल के डॉक्टर जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान यानी नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ का प्रमुख नियुक्त किया है। डॉक्टर भट्टाचार्य का जन्म क...

सितम्बर 24, 2024 9:24 अपराह्न

views 73

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की अपनी सफल यात्रा पूरी कर नई दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका की अपनी सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। वहां अपने व्यापक और व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान, उन्‍होंने डेलावेयर के विलमिंगटन में छठे वार्षिक क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। इन बडे आयोजनों के मौके पर श्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बिइडन और क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। प्रधानमंत्री @narendramodi अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी क...

अगस्त 21, 2024 1:39 अपराह्न

views 69

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री सिंह  अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत-अमरीका संबंधों में प्रगति और कई स्तरों पर बढ़ रहे रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस यात्रा से भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के और घनिष्‍ठ तथा व्यापक बनने की संभावना है।  श्री सिंह अमरीका के रक्षा उद्योग जगत के साथ रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करे...

अगस्त 14, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 41

अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को दी मंजूरी    

  अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को मंजूरी दी है। अमरीका के  विदेश विभाग ने कल इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि संभावित बिक्री में 50 से अधिक एफ-15 लड़ाकू विमान, मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्‍नत मिसाइलें, 120 मिलीमीटर टैंक गोला-बारूद और उच्च विस्फोटक मोर्टार तथा सामरिक वाहन शामिल होंगे। यह एक दीर्घकालिक सौदा है जिसमें एफ-15 जेट विमानों की आपूर्ति 2029 तक की जाएगी। अमरीकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने क...

अगस्त 13, 2024 2:10 अपराह्न

views 29

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत दुनिया भर में लोकतंत्र का समर्थक है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। डॉ. जयशंकर भारत-अमरीका संबंधों के विकास और अमरीका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। भारत-अमरीका संबंधों पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रवासियों का द्विपक्षीय संबंधों में एक बहुत ही सकारात्मक योगदान हैं। उन्होंने कहा कि एच1बी ने भारत-अमरीका संबंधों को मजबूत करने में शीत युद्ध जितना ही योगदान दिया। उन्होंन...

अगस्त 7, 2024 2:28 अपराह्न

views 72

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे

    अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में एक साथ निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे। अमरीका के एक प्रमुख  दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित स्‍वतंत्र सम्पादकीय लेख में दोनों शीर्ष नेताओं ने बाइडेन प्रशासन की हिंद-प्रशांत केन्द्रित रणनीति को द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका और भारत क्वाड के सदस्यों के रूप में सहयोग के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे ...

अगस्त 7, 2024 12:25 अपराह्न

views 75

पेरिस ओलंपिक-2024: अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की

  पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। नोआ लायल्स ने जमैका के किशाने थॉम्पसन को .005 सेकंड से हरा दिया। इसका समय 9.784 सेकंड था। इसके साथ ही थॉम्पसन ने रजत पदक जीता, जबकि फ्रेड केर्ली ने कांस्य पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन चौथे स्थान पर रहे।  

अगस्त 2, 2024 12:23 अपराह्न

views 70

अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी की

संयुक्त राज्य अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी कर ली है। तुर्की की मध्यस्थता से हुए कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, पोलैंड, रूस, बेलारूस और स्लोवेनिया शामिल थे। विभिन्न देशों के 16 कैदियों को दस रूसी कैदियों के बदले में यह समझौता किया गया। इसमें तीन अमेरिकी कैदी भी थे। इन तीनों का स्वागत करने के लिए इनका परिवार और राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी वहां मौजूद थे। रिहा किए गए तीन अमरीकियों को मेडिकल जांच के लिए ट...

अगस्त 1, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 111

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच बनाए रखा

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच बनाए रखा है। यह निर्णय मुद्रास्फीति में लगातार कमी के कारण लिया गया है। बैंक ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना व्‍यक्‍त की है।   बैंक की नीति-निर्धारक संस्था, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिवसीय बैठक प्रमुख ब्याज दरों को यथावत बनाए रखने के निर्णय के साथ समाप्त हुई। अमरीका की मुद्रा स्फीति की दर 2.5 पर आ गई है और उसका लक्ष्य इसे दो प्रतिशत पर लाने का है। समिति ने कहा  है कि समिति ट्रेजरी प्रतिभूतियों और एजेंसी ऋण...