अगस्त 14, 2026 7:37 अपराह्न

views 33

दिल्ली यातायात पुलिस ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर परामर्श जारी किया

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर, दिल्ली यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के आसपास आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात संबंधी परामर्श जारी किया है। यह सुबह 4 बजे से दिन के 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने कहा कि इस दौरान सिर्फ़ वैध लेबल वाली गाड़ियों को ही आने-जाने की इजाज़त होगी।     यातायात पुलिस ने कहा है कि नेताजी सुभाष मार्ग से दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक, चांदनी चौक रोड  के फाउंटेन चौक से लाल किला और निषाद राज मार्ग के रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तथा इ...