अगस्त 12, 2026 7:32 अपराह्न

views 288

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा ने इसे कल पारित किया था। विधेयक का उद्देश्य संविधान की प्रथम अनुसूची में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करना है।     विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केरल विधानसभा ने 2024 में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह अनुरोध इसलिए किया गया था क्योंकि मलयालम में राज्य का नाम केरलम है, जबकि संविध...

अगस्त 6, 2026 8:19 अपराह्न

views 69

संसद ने विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 किया पारित

संसद ने विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 आज पारित कर दिया। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी थी। विधेयक में 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुछ सेवाओं पर स्वीकृत राशि से अधिक खर्च की गई राशि को पूरा करने के लिए भारत की संचित निधि से धन के विनियोजन का प्रावधान है। सरकार ने कुछ अतिरिक्त व्यय को पूरा करने के लिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मांगी है। यह राशि ऋण चुकाने पर खर्च की जाएगी। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए...

अप्रैल 2, 2026 5:33 अपराह्न

views 278

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 के सर्वसम्मति से पारित होने का स्वागत किया है। इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्‍होंने कहा कि यह विधेयक आंध्र प्रदेश के लोगों की सामूहिक इच्छा और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अमरावती की स्थिति स्पष्ट हो गई है और इसे राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता मिल गई है। मुख्यमंत्री ने अमरावती के प्रति निरंतर समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

जनवरी 12, 2026 6:55 अपराह्न

views 793

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम, 2026 अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम उत्कृष्ट प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को शामिल करने, कार्यकारी समिति की संरचना, राष्ट्रीय खेल निकायों और क्षेत्रीय खेल संघों के सदस्यों के लिए अयोग्यता मानदंड के लिए ढांचा प्रदान करते हैं। नियमों में राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल के साथ राष्ट्रीय खेल बोर्ड के साथ संबद्ध इकाइयों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी दी गई है। प्रमुख प्रावधानों में से एक यह है कि राष्ट्रीय खेल निकायों की आम सभाओं म...