जुलाई 3, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

सीरिया: राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में हुए विस्‍फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत

सीरिया में कल राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में हुए विस्‍फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह कैफ़े राजधानी के हिजाज़ ज़िले में ‘पैलेस ऑफ़ जस्टिस’ से सौ मीटर की दूरी पर है।

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। फ़िलहाल किसी भी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बलों ने हमले की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।

दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवान इद्लिबी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला