फीफा विश्व कप 2026 में, स्वीडन ने आज मेक्सिको के मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एफ के मैच में ट्यूनीशिया को 5-1 से करारी शिकस्त दी। स्वीडन ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की। मैटियस स्वानबर्ग ने 88वें मिनट में पांचवां गोल दागा। इस जीत के साथ स्वीडन ने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि ट्यूनीशिया को हाफ टाइम से पहले गोल करने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा।
आज के अन्य मैचों में, स्पेन अमरीका के अटलांटा स्टेडियम में ग्रुप एच के मैच में काबो वर्डे के खिलाफ खेलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढे नौ बजे शुरू होगा।
इससे पहले, जर्मनी ने कल ह्यूस्टन में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में कुराकाओ को 7-1 से हराया। फीफा विश्व कप के अन्य मैचों में, जापान और नीदरलैंड्स के बीच टेक्सास के डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एफ के पहले मैच में रोमांचक 2-2 से ड्रॉ रहा।