अक्टूबर 22, 2026 1:05 अपराह्न

printer

सुवर्णा राज ने एशियाई पैरा गेम्स में भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया

ऐची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में आज, सुवर्णा राज ने महिला एफ-54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा जीतकर भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। पैरा-तीरंदाजी में, स्वाति चौधरी ने महिला डब्‍ल्‍यू-1 वर्ग में रजत पदक जीता।

पैरा टेबल टेनिस में, भाविना पटेल और शुभम वधवा ने जापान के किमी बेशो और मासानोरी उनो  से हराकर मिश्रित युगल एक्‍सडी7 में पदक पक्का किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की जोड़ी से होगा। वहीं, दत्ताप्रसाद चौगुले और सविता को एक्‍सडी17 क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उन्होंने पहले दो गेम जीते थे।

पैरा-तीरंदाजी में, शीतल देवी और तोमन कुमार ने चीनी ताइपे को 142-141 से हराकर मिश्रित टीम फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया से होगा।

भारत ने पैरा बैडमिंटन में भी कई कांस्य पदक जीते। मनीषा रामदास और प्रमोद भगत मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के लीनी रात्रि ओक्टिला और हिकमत रामदानी से हार गए। संजना कुमारी ने महिला सिगल्‍स एसएल-3 में कांस्य पदक जीता, जबकि सुहास यतिराज और अभिजीत सखूजा ने पुरुष सिंगल्‍स एसएल-4 में कांस्य पदक हासिल किया। कृष्णा नागर और नित्या श्री ने भी डबल्‍स एसएच-6 में कांस्य पदक जीता।

इस बीच, थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार डबल्‍स एसएल–3-एसयू-5 के फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला इंडोनेशिया के लीनी रात्रि ओक्टिला और हिकमत रामदानी से होगा।