मई 25, 2026 6:32 अपराह्न

printer

सर्वोच्च न्यायालय ने मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी संस्थानों में बाल श्रम पर सख्त रोक की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार को मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े संस्थानों में बाल श्रम पर और ज़्यादा सख़्त रोक लगाने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया है।
 
शीर्ष न्‍यायालय ने बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक समूह की दलीलों पर संज्ञान लिया। याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार को 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ऑर्केस्ट्रा, डांस बार, मसाज पार्लर, स्पा और सैलून में काम करने या परफ़ॉर्म करने पर रोक लगाने के निर्देश दिये जाने की मांग की है। 
 
शीर्ष न्‍यायालय ने इस स्थिति को गंभीर मुद्दा बताते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को निर्देश दिया कि वह ऐसे संस्थानों में काम करने वाले बच्चों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करे।