जुलाई 16, 2026 3:32 अपराह्न

printer

सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई को तीसरी भाषा, पांचवीं या छठी कक्षा से शुरू करने का सुझाव दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा शुरू करने पर चिंता जताई और कहा कि इससे छात्रों पर तनाव बढ़ेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने सुझाव दिया है कि इसे 5वीं या 6वीं कक्षा में शुरू किया जाना चाहिए ताकि छात्र इसे आसानी से अपना सकें।

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच ने केंद्र सरकार से कहा कि वे 9वीं कक्षा से तीसरी भाषा शुरू न करें। ये टिप्पणी तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी। इसमें राज्य के हर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की बात कही गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला