विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बेनिन गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्री दलेला ने भारत और बेनिन के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सचिव ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 1:34 अपराह्न
विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बेनिन गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया