सुचिका तारियाल ने इतिहास रच दिया है। वे आइची-नागोया खेलों में महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर मिकस्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सुचिका ने मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा के खिलाफ संयमित प्रदर्शन किया।
बैगलमा ने दूसरे और अंतिम दौर में आक्रामक शुरुआत की और मुकाबले को पलटने की कोशिश की, लेकिन सुचिका ने लगातार दबाव के बावजूद अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत बनाए रखा। इस जीत के साथ सुचिका सेमीफाइनल में पहुंच गईं और मार्शल आर्ट्स में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया।