अगस्त 27, 2026 4:31 अपराह्न

printer

लेह में विद्यार्थियों और युवाओं ने ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में भाग लिया

मेरा युवा भारत लेह ने ईजेएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज लेह की एनएसएस इकाई के सहयोग से “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। उन्हें खेल, युवा विकास और राष्ट्र निर्माण पर सार्थक चर्चा में शामिल होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत देशव्यापी खेलो इंडिया संवाद पहल के अंतर्गत‍ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से हुई। इस संबोधन के माध्यम से देशभर के युवाओं को प्रधानमंत्री से जुड़ने और भारत में विकसित हो रहे खेल इकोसिस्‍टम पर विचार करने का अवसर मिला।

चर्चा में देश में खेल इकोसिस्‍टम को बेहतर बनाने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने और नशा मुक्त युवा तैयार करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिभागियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में शामिल होने और मेरा युवा भारत मंच से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला