सितम्बर 27, 2026 10:15 अपराह्न

printer

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना पर्यटन क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य: पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पर्यटन क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों के ठहरने की अवधि बढ़ाना, रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

नई दिल्ली में आज विश्व पर्यटन दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि आज के पर्यटक यात्रा की योजना बनाने के लिए पारंपरिक गाइड के बजाय मोबाइल फोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित साधनों और सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्री ने नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक की शुरुआत की। यह एक खुला डिजिटल सार्वजनिक मंच है, जिसका उद्देश्य पर्यटन से जुड़ी सेवाओं और स्थलों को आसानी से खोजने योग्य, सुलभ और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने ‘देखो अपना ‘देश टू प्‍वाइंट ओ’ भी शुरू किया। इसके अंतर्गत कम चर्चित लेकिन पर्यटन की दृष्टि से तैयार स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि पर्यटकों की आवाजाही का अधिक संतुलित वितरण सुनिश्चित हो सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला