पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आज कहा कि पंचायती राज संस्थाएं भारत की लोकतांत्रिक और विकास यात्रा की आधारशिला हैं। नई दिल्ली में आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम और समर्थ पंचायत पोर्टल का शुभारंभ करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ये पहलें विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप आर्थिक रूप से सशक्त, तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डिजिटल उपकरणों और स्थायी राजस्व स्रोतों के साथ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने से जमीनी स्तर पर शासन में सुधार होगा और समावेशी ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि समर्थ पंचायत पोर्टल पंचायत राजस्व के सुचारू और पारदर्शी कराधान, भुगतान और निगरानी को सुगम बनाएगा। इस अवसर पर श्री सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए राजस्व के स्वयं के स्रोत के आदर्श नियमों को भी जारी किया।
News On AIR | जुलाई 27, 2026 7:29 अपराह्न | Union Minister Rajiv Ranjan Singh
डिजिटल उपकरणों के साथ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने से ग्रामीण विकास में तेजी आएगी: पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह