पाकिस्तान के लाहौर, कसूर और शेखूपुरा में भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण बड़े स्तर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। लगभग 300 बिजली फीडरों के ठप हो जाने से कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा। तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि से बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मरों और केबलों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल होने से जलापूर्ति सेवाएं भी प्रभावित हुईं। साथ ही, निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।