जुलाई 26, 2026 5:41 अपराह्न

printer

चीन में तूफान नोल की दस्तक, गांसु प्रांत में 10 लोगों की मौत

चीन में, आज सुबह तूफान नोल के ग्वांगडोंग में दस्तक देने के बाद गांसु प्रांत में अचानक आई बाढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण देश के दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश और 162 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई।

तूफान के कारण ग्वांगडोंग में हवाई और हाई-स्पीड रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने चौथे स्तर की आपदा राहत सक्रिय कर दी। चीन ने तूफान नोल से निपटने के लिए 10 करोड़ युआन आवंटित किए हैं।