जुलाई 29, 2026 6:20 अपराह्न

printer

शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 हजार 655 पर पहुंचा, निफ्टी में 265 अंकों की तेजी

घरेलू शेयर बाजार के सूचकांकों में आज एक प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।  सेंसेक्स 889 अंक चढ़कर 77 हजार 655 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 265 अंक की तेजी के साथ 24 हजार 250 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विस्‍तृत बाज़ार में भी आज बढ़त देखी गई। मिडकैप सूचकांक में 0.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग डेढ़ प्रतिशत की तेजी दिखाई दी। इससे पहले, औद्योगिक उत्‍पादन के उम्‍मीद से बेहतर आंकड़ों के चलते बाजार बढ़त के साथ खुले थे और दोनों ही सूचकांक में दिनभर अपनी बढ़त को बनाए रखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों में बढ़त दर्ज की गई। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में, हिन्‍दुस्‍तान यूनिलिवर के शेयर में 4.7 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयर में साढ़े चार प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

इसके विपरीत, अडानी पोर्ट का शेयर 3.2 प्रतिशत, महेन्‍द्रा एंड महेन्‍द्रा का शेयर डेढ़ प्रतिशत और पावर ग्रिड का शेयर 0.9 प्रतिशत गिरा।