मई 19, 2026 6:46 अपराह्न

printer

शेयर बाजार: सेंसेक्स में 114 अंकों की गिरावट, निफ्टी में 32 अंकों की कमी

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों ने आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार का समापन किया। सेंसेक्स एक सौ 14 अंक गिरकर 75 हजार दो सौ एक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 32 अंक गिरकर 23 हजार छह सौ 18 पर आ गया। विस्‍तृत शेयर बाजार ने प्रमुख शेयर सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप-100 में लगभग एक प्रतिशत की उछाल आया, जबकि स्मॉलकैप-100 में लगभग एक दशमलव दो प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले, मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों ने सत्र के अधिकांश समय बढ़त के साथ कारोबार किया, लेकिन अंतिम घंटे में मुनाफावसूली के कारण इनमें गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में कोटक बैंक ढाई प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट एक दशमलव सात प्रतिशत और टाइटन के शेयरों में डेढ़ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। वहीं, अच्‍छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में इंफोसिस चार दशमलव आठ  प्रतिशत, एच.सी.एल. टेक दो दशम०लव सात प्रतिशत से अधिक और टेक महिंद्रा के शेयरों में ढाई प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।