घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली तेज रही और प्रमख सूचकांक डेढ़ प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,124 अंक घटकर 72,772 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 360 अंक गिरकर 22,780 दर्ज हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विस्तारित बाजार में, मिडकैप-100 इंडेक्स 1.6 प्रतिशत घाटे में रहा। जबकि स्मॉलकैप-100 इंडेक्स में 1.8 प्रतिशत की कमी आई।