नवम्बर 9, 2026 7:29 अपराह्न

printer

शेयर बाज़ार: सकारात्मक रूख के साथ बंद हुए प्रमुख घरेलू सूचकांक

प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक आज सकारात्मक रूख के साथ बंद हुए। सत्र के दौरान सूचकांकों ने रिकवरी की। सेंसेक्स 107 अंक यानी 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81 हजार 107 पर बंद हुआ। निफ्टी 58 अंक यानी 0.2 प्रतिशत बढ़कर 25 हजार 45 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार में, मिडकैप-100 सूचकांक आधे प्रतिशत से अधिक जबकि स्मॉलकैप- 100 सूचकांक में मामूली तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में HCL टेक ढाई प्रतिशत, टाटा स्टील लगभग ढाई प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट दो प्रतिशत लुढके। वहीं, अच्‍छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लगभग ढाई प्रतिशत, ट्रेंट दो प्रतिशत से अधिक और लार्सन एंड टुब्रो में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी आई।