मई 22, 2026 6:13 अपराह्न

printer

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों ने लगभग 0.3% की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। रुपये के मजबूत होने से बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई। सेंसेक्स 232 अंक बढ़कर 75,415 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 65 अंक बढ़कर 23,719 पर आ गया। वहीं, व्यापक शेयर बाजार की प्रतिक्रिया आज सुस्त नजर आई। मिड-कैप-100 में 0.14% की वृद्धि हुई, जबकि स्मॉल-कैप-100 में 0.15% की गिरावट दर्ज की गई।

   

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में, ट्रेंट 3%, एक्सिस बैंक ढाई प्रतिशत और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में 1.8% प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में सबसे पहला नाम सन फार्मा लगभग ढ़ाई प्रतिशत, आई.टी.सी 2% और पावरग्रिड में 1.7% से अधिक की गिरावट आई।