बेंगलुरु की सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी का स्थान हासिल कर लिया है। सृष्टि ने लगातार पांच आईटीएफ जूनियर खिताब जीतकर और आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स जे-100 ग्वाटेमाला में उपविजेता रहकर यह स्थान हासिल किया। 13 वर्षीय सृष्टि किरण ने आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 357वीं रैंक प्राप्त की है जो विश्व स्तर पर अंडर-13 खिलाड़ियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उन्होंने यह उपलब्धि केवल आठ रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हासिल की है, जो रैंकिंग के लिए निर्धारित अधिकतम 10 टूर्नामेंटों से दो कम हैं।
News On AIR | जून 10, 2026 1:06 अपराह्न
भारत की सृष्टि किरण बनी अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी