अगस्त 4, 2026 1:37 अपराह्न

printer

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में विश्व जूनियर स्‍क्‍वॉश चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता अनाहत सिंह और कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष जूनियर टीम के आर्यवीर देवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने युवा खिलाड़ियों को निरंतर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्‍होंने खिलाडि़यों को एशियाई खेल 2026 और ओलिंपिक खेल 2028 की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

18 वर्षीय अनाहत पिछले सप्ताह कनाडा में विश्व जूनियर स्‍क्‍वॉश चैम्पियनशिप का सिंगल्‍स खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने पिछले वर्ष काहिरा में कांस्य पदक जीता था। अनाहत को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी ऐतिहासिक जीत लाखों युवाओं को स्‍क्‍वॉश अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।