स्क्वॉश में, भारतीय खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने दूसरा पीएसए कॉपर-स्तर का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेक गणराज्य में उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्रेग लॉबन को हराया। विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर काबिज सेंथिलकुमार का पीएसए टूर में 12वां खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन जीतकर कॉपर-स्तर का अपना पहला खिताब हासिल किया था।
News On AIR | नवम्बर 3, 2026 2:24 अपराह्न
स्क्वॉश: भारतीय खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने दूसरा पीएसए कॉपर-स्तर का खिताब जीता