स्क्वैश में भारत की अनाहत सिंह और आर्यवीर दीवान ने विश्व जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने राउंड-ऑफ-32 में हांगकांग की पुई यिन चोले लो को सीधे गेमों में हराया। अनाहत का अगला मुकाबला मलेशिया की डॉयस ये सान ली से होगा। आर्यवीर दीवान ने राउंड-ऑफ-32 में दक्षिण अफ्रीका के जोसेफ फीस्ट को सीधे गेमों में आसानी से हराया और अब उनका अगला मुकाबला अमरीका के यासीन शलाबी से होगा।
इस बीच, भारत के गुरवीर सिंह, युशा नफीस, सान्वी कलंकी, रुद्र सिंह और अनिका दुबे उच्च वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वियों से हार गए।