खेल मंत्रालय ने अगले महीने से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल को मंजूरी दी है। इसमें 265 पुरुष और 227 महिला एथलीट शामिल हैं। इस बार एथलेटिक्स के सर्वाधिक 73 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।
एथलेटिक्स टीम में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह, डेकाथलॉन के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और 100 मीटर बाधा दौड़ की खिलाड़ी ज्योति याराजी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की 20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में महिला डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली, साथ ही पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी शामिल हैं।
मुक्केबाजी टीम में 11 सदस्य हैं, जिनमें में 75 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन, 90 किलोग्राम भार से अधिक वर्ग के खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल और 55 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी जदुमणि सिंह शामिल हैं।