युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान माई भारत-एन.एस.एस स्वयंसेवकों से संवाद किया। उन्होंने सामाजिक सेवा में स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की और उन्हें विकसित भारत के निर्माण से जुड़ी पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को अपने अनुभव, विचार और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर भी मिला। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए सार्थक अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
कार्यक्रम में करीब पांच सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक भागीदारी की भावना देखने को मिली।