उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप में भारत के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 लड़कों की प्रतियोगिता में, नोंगपोकंगनबा मेइतेई ओइना ने 46 कि.ग्रा. वर्ग में जीत हासिल की, जबकि परशांत ने 49 कि.ग्रा. वर्ग में जीत दर्ज की।
मोहम्मद यासर ने 58 कि.ग्रा. वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए किर्गिस्तान के अकबरजान नबीदज़ानोव के खिलाफ पहले ही राउंड में जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 लड़कों के शाम के सत्र में, पाल निवेश ने 54 कि.ग्रा. वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। रणवीर ने 66 कि.ग्रा. वर्ग में चीनी ताइपे के यिंग-चीह चेन के खिलाफ जीत दर्ज की।