वर्ष 1950 से 1954 तक चले कोरिया युद्ध में भारत के योगदान पर आधारित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुई। कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्यून, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने आज प्रदर्शनी का दौरा किया।
रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि प्रदर्शनी का विषय है कोरियाई युद्ध में भारत का संतुलन: तटस्थता, कूटनीति और मानवीय सहायता।