अक्टूबर 9, 2026 5:39 अपराह्न

printer

दुबई में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इंडियन पीपल्स फोरम के साथ मिलकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
 
इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और निस्वार्थ सेवा, जिम्मेदारी तथा सामूहिक भागीदारी के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और विद्यार्थियों ने सेवा की भावना तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए।
 
कार्यक्रम के अंत में लोगों ने हाल ही में उड़ान के दौरान हुई घटना में साहस और पेशेवर कुशलता दिखाने वाले फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला