जून 1, 2026 6:55 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया :रक्षा कंपनी के कारखाने में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर में रक्षा कंपनी हनवा एयरोस्पेस के कारखाने में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
 
सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार यह हादसा विस्फोटक पदार्थों की सफाई के दौरान हुआ। राष्ट्रपति ली जे म्योंग ने घटना की व्‍यापक जांच के आदेश दिए हैं और सरकारी एजेंसियों को बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिये हैं।
 
इस बीच, हनवा समूह ने दुर्घटना के लिए माफी मांगी है और विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच में अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का वादा किया है।