जून 7, 2026 9:36 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया और जापान ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संयुक्त समुद्री खोज और बचाव अभ्यास शुरू किया

दक्षिण कोरिया और जापान ने जेजू द्वीप के दक्षिण-पूर्व स्थित अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संयुक्त समुद्री खोज और बचाव अभ्यास शुरू किया है। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने इस अभ्‍यास की घोषणा की। द्विवार्षिक अभ्‍यास वर्ष 1999 में शुरू किया गया था।
 
दिसंबर 2018 में जापान के एक समुद्री गश्ती विमान द्वारा दक्षिण कोरिया के युद्धपोत के ऊपर असामान्य उड़ान भरने पर हुए विवाद के बाद दोनों देशों के बीच अभ्यास कार्यक्रम रोक दिए गए थे।