चीन के हांगझोउ में आईएसएसफ निशानेबाजी विश्व कप में सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में यह पदक हासिल किया। पदक तालिका में भारत एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।
वहीं, ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी स्पर्धा में श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी में 13वें स्थान पर रहते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। सेमीफाइनल देर रात खेला जाएगा।