नवम्बर 2, 2026 9:36 अपराह्न

printer

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शिल्प समागम मेला-2026 का उद्घाटन किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला-2026 का उद्घाटन किया। इस मेले में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कर्मचारियों और दिव्यांगजनों से जुड़े कारीगरों तथा लाभार्थियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया गया है। इससे वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकेंगे।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय वर्ष 2022 से शिल्प समागम मेलों का आयोजन कर रहा है। अब तक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों से जुड़े एक हजार से अधिक कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत ट्यूलिप और पर्पल फेस्ट के अंतर्गत आयोजित इस मेले में करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें महिला और पुरुष कारीगर अपने हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों, रचनात्मक प्रतिभाओं और दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाकर बाजार तक उनकी पहुंच बढ़ाना और समान अवसर उपलब्ध कराना है। यह मेला इस महीने की 15 तारीख तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला