अप्रैल 13, 2026 7:38 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में छह नागरिकों को जबरन लापता किया गया: मानवाधिकार संगठन

एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा छह नागरिकों को जबरन लापता कर दिया गया है। ये घटनाएं प्रांत भर में जबरन लापता किए जाने और गैर-न्यायिक हत्याओं की बढ़ती संख्‍या के बीच हुई है।

डेरा बुगती जिले में बड़े पैमाने पर लापता होने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बलूच वॉइस फॉर जस्टिस ने कहा कि ये कार्रवाई बिना वारंट, आरोप या उचित कानूनी प्रक्रिया के जारी हैं। संगठन के अनुसार दो हफ्ते पहले, दस लोगों का अपहरण किया गया था और वे अभी भी अवैध हिरासत में हैं।

पिछले सप्ताह बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने अमरीका में एक जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पाकिस्तान द्वारा मानवता के विरुद्ध किए जा रहे जघन्य अपराधों और बलूच विरोधी नीतियों को उजागर किया गया।