जुलाई 28, 2026 8:23 अपराह्न

printer

ओडिशा में लगातार बारिश से स्थिति गंभीर, कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

ओडिशा में लगातार मानसूनी बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बैतरानी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं महानदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे संवेदनशील जिलों में चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 13 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील स्थानों पर आपातकालीन प्रतिक्रिया बलों को तैनात किया गया है।