सितम्बर 15, 2026 11:50 पूर्वाह्न

printer

शोध पत्रों को वीडियो में बदलने के लिए सरल-एआई को अपनाया रहा है सीएसआईआर

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपनी पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों को आकर्षक और सुलभ छोटी वीडियो में बदलने के लिए एक नई तकनीक अपनाई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि परिषद ने अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की पहल, सरल एआई को अपनाया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता के लिए वैज्ञानिक अनुसंधानों को आसान बनाना और साझा करना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी वैज्ञानिक संस्थानों से इस तकनीक को अपनाने का आग्रह किया है।