अमरीका के विशेष दूत जेयर्ड कुशनर ने कहा है कि प्रस्तावित गाजा संघर्ष विराम योजना पर इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के साथ लगभग चार घंटे चली बैठक में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। श्री कुशनर ने कहा कि बातचीत मुख्य रूप से गाजा के पुनर्निर्माण, असैन्यीकरण और इस्राएल की सुरक्षा चिंताओं पर केन्द्रित रही। उन्होंने बताया कि श्री नेतन्याहू और उनकी टीम द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रस्तावित शांति योजना को लेकर आ रही गलतफहमियों को भी दूर किया गया। श्री कुशनर ने कहा कि अमरीका गाजा के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन पुनर्निर्माण कार्य तभी हो सकता है, जब सेना हटा ली जाए।
इस महीने की शुरूआत में श्री नेतन्याहू द्वारा ट्रंप प्रशासन की 15 सूत्रीय गाजा़ संघर्ष विराम योजना नामंजूर कर दिए जाने के बाद यह बैठक बुलाई गई थी।
श्री कुशनर ने रविवार को मिस्र में हमास के नेता खलील-अल-हय्या से भी मुलाकात की।