विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. पीटर वोरहोफर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों सहित सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में भारत-ऑस्ट्रिया सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2026 10:10 अपराह्न
सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. पीटर वोरहोफर से मुलाकात की