विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज अंतरराष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण – आईएसए की महासचिव लेटिसिया रीस डी कार्वाल्हो से मुलाकात की।
कार्वाल्हो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने आईएसए की गतिविधियों और समुद्र तल से खनिज निकालने के लिए नियमों को अंतिम रूप देने में हुई प्रगति पर चर्चा की।
बैठक में भारत की आईएसए के साथ सक्रिय भागीदारी और बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में विदेश मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।