नवम्बर 9, 2026 2:52 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश के श्रीवत्री शतरंज में भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने

मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवत्री ने फिलीपींस में सातवीं आसियान प्लस अंतर्राष्ट्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया है। वे मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है।

अनुज ने शुरुआती दौर में हार के बाद शानदार वापसी की और अपने अंतिम आठ मुकाबलों में सात अंक हासिल कर ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता। भारत के शतरंज प्रेमियों को देश के 100वें ग्रैंडमास्टर का इंतजार था। वहीं मध्य प्रदेश को भी अपने पहले ग्रैंडमास्टर की प्रतीक्षा थी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने अनुज श्रीवत्री को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने इसे भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि और गर्व का क्षण बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही 200 ग्रैंडमास्टर का आंकड़ा भी पार करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला