सितम्बर 15, 2026 12:41 अपराह्न

printer

निशानेबाज सबीरा हारिस के नेतृत्व में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शॉटगन में भाग लेगा 20 सदस्यीय भारतीय दल

एशियाई ट्रैप चैंपियन निशानेबाज सबीरा हारिस के नेतृत्व में 20 सदस्यीय भारतीय दल आज से इटली में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शॉटगन में भाग लेगा। प्रतियोगिता का समापन 19 सितंबर को होगा। भारतीय टीम पांच पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगी, जिनमें पुरुष और महिला ट्रैप तथा स्कीट के अलावा मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा शामिल है। सबीरा हारिस भारत की प्रमुख पदक दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल साइप्रस के निकोसिया में आईएसएसएफ विश्व कप में ओलिंपियन किनन चेनाई के साथ मिश्रित ट्रैप में कांस्य पदक जीता था।

इस साल की शुरुआत में काहिरा में जूनियर विश्व कप में अद्या कात्याल के साथ मिश्रित ट्रैप में कांस्य पदक जीतने वाले जुहैर खान पुरुष और मिश्रित ट्रैप स्पर्धाओं में भाग लेंगे। अद्या कात्याल महिला ट्रैप स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में 30 संघों के कुल 218 निशानेबाज प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें अमरीका का 22 निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल शामिल है।

काहिरा जूनियर विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों ने पांच स्वर्ण सहित 16 पदक जीते। पिछले वर्ष जर्मनी के सुहल और नई दिल्ली में आयोजित जूनियर विश्व कप में भारत ने 17 स्वर्ण सहित 37 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला